Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक इस मामले में किस तरह से कार्रवाई की गई है। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुंबई में अपनी पहचान बदलकर ठाणे के रिकी बार में हाउसकीपिंग स्टाफ का काम कर रहा था।
