Shahrukh Khan Video Viral : कोल्ड ड्रिंक्स और स्मोकिंग को लेकर शाहरुख खान का 18 साल पुराना वीडियो वायरल, कमाई पर कही थी ये बात

शाहरुख खान शनदार एक्टिंग और फिल्मों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं. अक्सर वो अपने इंटरव्यू में तमाम मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं. वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक 18 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कोल्ड ड्रिंक्स और स्मोकिंग पर अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Jan 02, 2025 पर 10:10 PM
Story continues below Advertisement
Shah Rukh Khan : शाहरुख खान का 18 साल पुराना वीडियो वायरल

Shahrukh Khan Video Viral: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी शानदार एक्टिंग और फिल्मों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं. शाहरुख खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और इन प्लेटफॉर्म पर कई बार तो फैंस के सवालों के जवाब भी देते हैं.

सोशल मीडिया पर अक्सर शहरुख खान के बयान और इंटरव्यू वायरल होते रहते हैं. वहीं हाल ही में किंग खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान सॉफ्ट ड्रिंक के बारे में अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं.

पुराना वीडियो हुआ वायरल


बता दें कि CNN-IBN पर करण थापर के साथ बातचीत में शाहरुख खान ने सॉफ्ट ड्रिंक्स का एड ना करने सवाल पर अपना जवाब दिया. इस पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने ऐसे प्रोडक्ट के बनने और बिक्री के लिए उसे बढ़ावा देने के लिए मशहूर हस्तियों को निशाना बनाने के तर्क पर सवाल उठाया. इस इंटरव्यू में सॉफ्ट ड्रिंक्स के एड करने को लेकर शाहरुख खान ने कहा कि, 'मैं किसी से भी अधिकारी या सरकार से अपील करुंगा कि इसे बैन कर दिया जाए. अगर ये बुरा है तो इसे तुरंत बैन कर दिया जाए और इसे हमारे देश में बिकने भी ना दिया जाए. अगर आपको लगता है इन प्रोडक्ट्स से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है तो इसे जरूर बैन कर देना चाहिए. धूम्रपान बुरा है, तो इस देश में सिगरेट का उत्पादन न होने दें. कोल्ड ड्रिंक्स लोगों को जहर दे रहा है, तो इसे भारत में न बनने दें.'

 

अपनी कमाई पर ये बोले शाहरुख खान

शाहरुख ने इस इंटरव्यू में करण थापर के सवाल का जवाब देते हुए आगे कहा कि, 'मेरा बस इतना सा मानना है कि आप इसे इसलिए नहीं रोक रहे हैं क्योंकि इससे आपको रेवेन्यू मिलता है. अगर किसी को भी लगता है कि ये प्रोडक्ट लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो इन्हें तुरंत बैन कर देना चाहिए. पर आप उन्हें बिकने से रोक नहीं रहे हैं क्योंकि वो सरकार के लिए रेवेन्यू लाकर दे रहे हैं. तो इसलिए इनके एड करने से मना करने पर मेरी भी कमाई ना रोकें. मैं एक एक्टर हूं और अपना काम कर रहा हूं. मेरी कमाई का ये एक हिस्सा है. अगर आपको लगता है कि कुछ गलत है, तो इसे रोकें. कोई प्रॉबलम नहीं है.' बता दें कि शाहरुख खान के ये इंटरव्यू 18 साल पुराना है, यानी साल 2006 का है.

Armaan-Aashna Wedding: एक-दूजे के हुए अरमान मलिक और आशना श्रॉफ, सामने आई कपल की वेडिंग की पहली तस्वीरें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।