शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान जब ड्रग्स के मामले में जेल गए थे तो पूरा देश उन्हें जानने और पहचानने लगा था। कुछ लोगों को आर्यन खान से सहानुभूति थी तो कुछ को नाराजगी। अक्सर जब ऐसे मौके आते हैं तो फिल्म स्टार या उनके परिवार की निजी जिंदगी के बारे में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है। इसी के बाद ऐसी भी रिपोर्ट्स आई की आर्यन खान और पांडे पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन अब ब्रेकअप हो गया है। कई बार पपराजी ने अपने कैमरे में इनकी दूरियां दर्ज करने की भी कोशिश की थी। अब एकबार फिर आर्यन खान की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है।
