Get App

सिंगर कान्ये वेस्ट और एक्ट्रेस जूलिया फॉक्स कर रहे हैं डेटिंग, कपल ने रोमांटिक फोटोशूट के साथ किया अपने रिलेशनशिप का ऐलान

31 साल की फॉक्स और 44 के साल वेस्ट, ने गुरुवार को इंटरव्यू में छपी PDA-हैवी फोटोशूट के साथ दुनिया के साथ अपने रोमांस को शेयर किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2022 पर 7:29 PM
सिंगर कान्ये वेस्ट और एक्ट्रेस जूलिया फॉक्स कर रहे हैं डेटिंग, कपल ने रोमांटिक फोटोशूट के साथ किया अपने रिलेशनशिप का ऐलान
कान्ये वेस्ट और जूलिया फॉक्स कर रहे हैं डेटिंग

प्रेज़ गॉड (Praise God) के गायक कान्ये वेस्ट (Kanye West) और द अनकट जेम्स (The Uncut Gems) की एक्ट्रेस जूलिया फॉक्स (Julia Fox) ने पुष्टि की है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। धमाकेदार फोटो के साथ और फर्स्ट पर्सन मैगजीन के एक लेख के साथ, इस जोड़ी ने अपने रोमांटिक रिश्ते की खबर का खुलासा किया। 31 साल की फॉक्स और 44 के साल वेस्ट, ने गुरुवार को इंटरव्यू में छपी PDA-हैवी फोटोशूट के साथ दुनिया के साथ अपने रोमांस को शेयर किया।

उन्होंने एक इंटरव्यू में लिखा, "मैं नए साल की पूर्व संध्या पर मियामी में तुमसे मिली थी और यह एक इंस्टेंट कनेक्शन था। उसकी एनर्जी आस-पास रहने में बहुत मजेदार है। वो मुझे और मेरे दोस्तों को पूरी रात हंसाते, नचाते और मुस्कुराते रहे।"

उन्होंने कहा, "हमने इसी एनर्जी को जारी रखने का फैसला किया और स्लेव प्ले देखने के लिए वापस न्यूयॉर्क शहर के लिए उड़ान भरी।" उन्होंने लिखा कि वह अपनी दूसरी डेट को डॉक्यूमेंटिंग करने से पहले, उनके समयपालन से प्रभावित थी।

View this post on Instagram

A post shared by ÖMANKÖ (@omanko)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें