'कुछ नहीं मिला अब तक...', बॉलीवुड के इन दिग्गज सिंगर्स के लिए छलका सोनू निगम का दर्द, पूछे ये सवाल

Sonu Nigam: सोनू निगम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कई सिंगर्स को पद्म पुरस्कार न मिलने पर दुख जताया। सोनू ने कहा कि कई दिग्गज सिंगर्स को अब तक पद्म पुरस्कार नहीं मिला हैं। इस लिस्ट में कई सिंगर्स के नाम शामिल है

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 2:05 PM
Story continues below Advertisement
Sonu Nigam ने अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और किशोर कुमार जैसे दिग्गज सिंगर्स को अब तक पद्म पुरस्कार न मिलने पर निराशा जताई है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की। इस घोषणा में कुल 139 लोगों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सात को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री मिलेगा। पद्म पुरस्कार की घोषणा के बाद सिंगर सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इस साल कई बड़े कलाकारों की अनदेखी करने के लिए जूरी पर सवाल उठाया है।

बता दें पद्म पुरस्कार 2025 में म्यूजिक इंडस्ट्री से पंकज उधास, अरिजीत सिंह और शारदा सिन्हा का नाम शामिल है। पंकज उधास और अरिजीत सिंह को पद्म श्री और शारदा सिन्हा को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। सोनू निगम ने इस लिस्ट में कई बड़े कलाकारों की अनदेखी पर निराशा जताई और अपनी राय शेयर की है। सोनू निगम ने कहा कि इनकी प्रतिभा को जरूर पहचाना जाना चाहिए।

सोनू निगम ने पोस्ट किया वीडियो


सोनू निगम ने अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और किशोर कुमार जैसे दिग्गज सिंगर्स को अब तक पद्म पुरस्कार न मिलने पर निराशा जताई है। सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो के कैप्शन में लिखा, "भारत और इसके आने वाले पद्म पुरस्कार विजेता।" सोनू निगम ने कहा, "दो ऐसे गायक हैं जिन्होंने दुनिया भर के गायकों को प्रेरित किया है। लेकिन उनमें से एक मोहम्मद रफी साहब को केवल पद्मश्री तक सीमित कर दिया गया है। वहीं दूसरे किशोर कुमार जी को तो पद्मश्री भी नहीं मिला। अब मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं न?"

 

इन सिंगर्स को मिलना चाहिए पद्म पुरस्कार

सोनू निगम ने आगे कहा, "अलका याग्निक का करियर बेहद लंबा और शानदार है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सम्मान नहीं मिला। श्रेया घोषाल भी अपनी बेहतरीन सिंगिंग से लंबे समय से सबका दिल जीत रही हैं, उन्हें भी सम्मानित किया जाना चाहिए। सुनिधि चौहान ने अपनी अनोखी आवाज से एक पूरी जनरेशन को इंस्पायर किया है, लेकिन उन्हें भी अब तक कोई पुरस्कार नहीं मिला।"

सोनू निगम को मिल चुका है पद्म श्री

बता दें कि सोनू निगम को 2022 में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। अपने लंबे करियर में सोनू निगम ने 10000 से ज्यादा गाने गाए हैं, जिनमें से ज्यादातर हिंदी में हैं। सोनू ने कन्नड़, उड़िया, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, नेपाली, मलयालम और अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

Chhaava में विक्की कौशल के डांस सीन पर आपत्ति, महाराष्ट्र के मंत्री बोले- 'फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे'

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 27, 2025 1:38 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।