Get App

The Kapil Sharma Show: सृष्टि रोडे को दिल देंगे कपिल शर्मा, चंदू नहीं बेचेगा चाय, कृष्णा अभिषेक ने किया बॉय-बॉय

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का नया शो 10 सितंबर से सोनी टीवी पर शुरू होने वाला है। फैंस हर शनिवार रविवार को 'द कपिल शर्मा' को टीवी पर एन्जॉय कर पाएंगे। इस बार कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2022 पर 4:59 PM
The Kapil Sharma Show: सृष्टि रोडे को दिल देंगे कपिल शर्मा, चंदू नहीं बेचेगा चाय, कृष्णा अभिषेक ने किया बॉय-बॉय
कपिल शर्मा शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। शो में बिग बॉस 12 कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे की एंट्री हुई है।

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show – TKSS) के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। नए सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है। द कपिल शर्मा शो का नया सीजन 10 सितंबर 2022 से हर शनिवर और रविवार को टेलिकास्ट होगा। इस सीजन में शो की पुराने स्टारकास्ट में से कई सदस्य वापसी कर रहे हैं। वहीं, बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट और इश्कबाज सीरियल की एक्ट्रेस सृष्टि रोडे (Srishty Rode) की एंट्री हुई है। शो के प्रोमो में अर्चना पूरन सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, सृष्टि रोड़े और चंदन प्रभाकर जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं।

शो में कौन-कौन हैं शामिल

सोनी टीवी ने प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अस्पताल में बिस्तर पर लेटे हुए हैं। उनके आस-पास किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और बाकी स्टार कास्ट नजर आ रहे हैं। चंदन प्रभाकर साउथ के अवतार में नजर आ रहे हैं। कपिल को होश आता है और वह अपनी वाइफ भूरी यानी सुमोना चक्रवर्ती को पहचानने से इंकार कर देते हैं और उन्हें बहनजी पुकारते हैं। इसके बाद सृष्टि रोडे की एंट्री होती है। सृष्टि कपिल शर्मा को डार्लिंग कहती हैं और वह दौड़ते हुए उन्हें गले लगा लेते हैं। अर्चना पूरन सिंह आती हैं और कपिल से कहती हैं, 'बीवी को भूल गया और लड़की की स्कूटी का नंबर तक याद है।' कपिल जवाब देते हैं, 'मरीजों के फल तो छोड़ दिया करो।'

Pakistan: 'द कपिल शर्मा शो में सिद्धू की जगह ले सकते हैं इमरान!' खान को पूर्व पत्नी ने दी 'बॉलीवुड' में एक्टिंग करने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें