किस्सा एक KISS का! जब बॉलीवुड सितारों के इस हरकत से मचा बवाल, बाद में मांगनी पड़ी माफी

बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सिंगर लाइव कॉन्सर्ट के दौरान वह एक फीमेल फैंस को 'किस' करते हुए नजर आ रहे हैं। सिंगर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह पहली बार नहीं है जब कोई सेलिब्रिटी 'किस' करने को लेकर विवाद में फंसा हो, इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज इस विवाद में फंस चुके हैं। आइए जानते हैं उन किस्सों को बारे में

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 7:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज इस विवाद में फंस चुके हैं

बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण इस समय काफी चर्चा में है। हाल ही में सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव कॉन्सर्ट के दौरान वह एक फीमेल फैंस को 'किस' करते हुए नजर आ रहे हैं। लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर "टिप टिप बरसा पानी" गाने पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी सिंगर के साथ सेल्फी लेने के लिए कुछ फीमेल फैंन स्टेज के पास आईं। फोटो खिचवाने के बाद सिंगर ने एक फीमेल फैंस के लिप पर 'किस' कर दिया।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सिंगर के इस हरकत की काफी आलोचना हो रही है। वहीं इस विवाद पर सिंगर उदित नारायण ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उदित नारायण से पहले 'किस' करने को लेकर कौन-कौन से सेलिबिटी चर्चा में आए थे। पहले बात करते हैं उदित नारायण ने इस विवाद पर क्या रिएक्शन दिया है...

'किस' विवाद पर उदित नारायण ने क्या कहा


पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उदित नारायण ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे पलों को बढ़ावा देकर अपना प्यार जताते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। भीड़ में कई लोग होते हैं और हमारे पास बॉडीगार्ड भी रहते हैं। लेकिन फैंस जब पास आते हैं तो कोई हाथ मिलाता है, कोई गले लगता है, कोई हाथ चूमता है। ये सब दीवानगी होती है। उसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।"

सिंगर ने आगे कहा "मेरे परिवार की साफ-सुथरी छवि है। आदित्य (नारायण) भी विवादों से दूर रहता है, लेकिन कुछ लोगों को शायद यह पसंद नहीं आता। जब मैं मंच पर गाता हूं तो फैंस खुशी में झूमते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें खुश रहने देना चाहिए, क्योंकि हम ऐसे इंसान नहीं हैं जो किसी को दुख पहुंचाएं।"

महेश भट्ट और पूजा भट्ट

1990 के दशक में महेश भट्ट को उनकी बेटी पूजा भट्ट को 'किस' करने का विवाद काफी गरमाया था। 90 दशक में एक मैगजीन के लिए फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट एक लिपलॉक वाला फोटोशूट करवाया था। जब यह तस्वीर मैगजीन के कवर पेज पर छपी तो दोनों की खूब आलोचना हुई थी। लोगों ने पिता-बेटी के रिश्ते पर सवाल भी उठा था। इस फोटो के कुछ समय बाद एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको इस बात का कोई अफसोस नहीं है।

शाहिद कपूर और करीना कपूर

एक समय में एक्टर शाहिद कपूर और करीना कपूर रिलेशनशिप में थे। साल 2004 में दोनों के 'किस' का एक फोटो लीक हो गया था। एक अखबार ने शाहिद और करीना की सार्वजनिक जगह पर 'किस' करते हुए तस्वीरें छाप दीं थी। इस तस्वीरों के सामने आते ही मीडिया में काफी हलचल मच गई। हर चैनल और न्यूजपेपर में इन दोनों की फोटो दिखाई जाने लगी। साल 2023 में मीडिया से बात करते हुए शाहिद ने बताया था कि कैसे करीना संग पर्सनल फोटोज लीक होने के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल गई थी।

शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की तो वहीं करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ अपनी मैरिड लाइफ इंजाय कर रही हैं।

रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी

साल 2007 में एक अवेयरनेस कैंपेन के दौरान स्टेज पर अमेरिकी एक्टर रिचर्ड गेरे ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के गाल पर 'किस' कर लिया था। एक्टर का पब्लिक में एक्ट्रेस को इस तरह से 'किस' करना लोगों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इस इंसीडेंट के बाद भारत में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन होने शुरू हो गए। एक्ट्रेस पर जयपुर, अलवर और गाजियाबाद तीन जगहों पर एफआईआर दर्ज करवाया गया था। साल 2022 में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लगे आरोप हटा दिए गए थे।

पापोन

म्यूजिक रियलिटी शो की नाबालिग प्रतिभागी को 'किस' करने के बाद सिंगर पापोन की काफी आलोचना हुई थी। रिएलिटी शो 'द वॉयस किड्स' में शो के दौरान ये घटना हुई थी। पापोन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सिंगर पापोन एक जूनियर कंटेस्टेंट को 'किस' करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सिंगर पर केस भी दर्ज किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद सिंगर ने इस घटना के पर सोशल मीडिया पोस्ट कर माफी भी मांगी थी।

धर्म बदल कर बनी पॉलीटिशियन की बहू, नेता के बेटे पर आया दिल, शादी के इतने समय बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।