Get App

500 और 2000 के नकली नोट में आया 100 फीसदी का उछाल, ऐसे करें असली नोट की पहचान

RBI ने बताया कि कि 31 मार्च 2022 तक बैंक में जमा हुए 500 और 2000 रुपए के नोट में 87.1% नोट नकली थे। 31 मार्च 2021 तक यह आंकड़ा 85.7% था, जो साल 2022 में बढ़ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2022 पर 3:53 PM
500 और 2000 के नकली नोट में आया 100 फीसदी का उछाल, ऐसे करें असली नोट की पहचान
RBI के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में नकली नोटों की संख्या काफी इजाफा हुआ

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में नकली नोटों की संख्या काफी इजाफा हुआ है। RBI के अनुसार 500 रुपए के नकली नोट एक साल में लगभग दोगुने हो चुके हैं। बीते साल की तुलना में RBI ने 500 रुपए के 101.9% ज्यादा नोट और 2 हजार रुपए के 54.16% ज्यादा नोटों का पता लगाया है। नकली नोटों की बढ़ती संख्या सरकार को परेशान कर रही है।

ये कहता है डेटा

RBI ने बताया कि कि 31 मार्च 2022 तक बैंक में जमा हुए 500 और 2000 रुपए के नोट में 87.1% नोट नकली थे। 31 मार्च 2021 तक यह आंकड़ा 85.7% था, जो साल 2022 में बढ़ गया है। RBI के मुताबिक नकली नोट 31 मार्च 2022 तक चलन में मौजूद नोटों का कुल 21.3% थे।

50 और 100 रुपये के नकली नोट हुए कम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें