Get App

PM Modi Security Breach: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 2 घंटे पहले बताने पर भी फिरोजपुर SSP ने पीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरती

सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में कमेटी ने कहा है कि पीएम मोदी के रूट में परिवर्तन की सूचना 2 घंटे पहले मिलने के बाद भी फिरोजपुर SSP ने जरूरी कदम नहीं उठाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2022 पर 12:16 PM
PM Modi Security Breach: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 2 घंटे पहले बताने पर भी फिरोजपुर SSP ने पीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरती
प्रधानमंत्री मोदी के 5 जनवरी को पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में भारी चूक हुई थी

PM Modi Security Breach: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फिरोजपुर के एसएसपी अवनीत हंस को 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस इंदु मल्होत्रा कमेटी की रिपोर्ट दाखिल कर दी गई।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी की रिपोर्ट को केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। रिपोर्ट में पंजाब के कुछ नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में कमेटी ने कहा है कि पीएम मोदी के रूट में परिवर्तन की सूचना 2 घंटे पहले मिलने के बाद भी फिरोजपुर SSP ने जरूरी कदम नहीं उठाए। कमेटी ने कहा है कि पुलिस को VVIP सुरक्षा पर बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam: पार्टी के संपर्क में नहीं हैं AAP के कुछ विधायक, सीएम केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक

रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब में 5 जनवरी को PM मोदी की सुरक्षा चूक में फिरोजपुर के SSP हरमनदीप हंस ने सही ढंग से कदम नहीं उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात केंद्र के अधिकारियों को सहयोग नहीं किया। SSP को पीएम मोदी के सड़क मार्ग से जाने के बारे में 2 घंटे पहले सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद उन्होंने रूट क्लियर नहीं कराया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें