वडोदरा (Vdodra) के नंदेसरी में गुरुवार को दीपक नाइट्राइट (Deepak Nitrite) के GIDC प्लांट (GIDC plant) में पांच बड़े केमिकल विस्फोट (Chemical Blast) हुए हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी दूर से धुंआ उठता दिखाई दे रहा था। आग बुझाने के लिए 7 से 8 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना में सात लोग घायल हो गए हैं।
कंपनी की Q4 में नेट सेल मार्च 2021 में 525.70 करोड़ रुपये से 42.71% बढ़कर 750.24 करोड़ रुपये हो गई। जबकि मार्च 2022 तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 142.70 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 101.10 करोड़ रुपये से 41.15% ज्यादा था।
मार्च 2021 की तिमाही में EBITDA 158.48 करोड़ रुपये से 34.71% बढ़कर 213.49 करोड़ रुपये हो गया। दीपक नाइट्राइट की अर्निंग्स पर शेयर (EPS) मार्च 2021 में 7.41 रुपये से बढ़कर 10.46 रुपये हो गई।
BSE पर गुरुवार को कंपनी के शेयर 1.72 फीसदी की तेजी के साथ 2,045.25 रुपये पर पहुंच गए।