Get App

G-20 समिट के दौरान दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? IMD का आया ये अपडेट

G20 Summit News updates: IMD के अनुसार 8, 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दिल्ली G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 सितंबर से मेहमानों का दिल्ली आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2023 पर 3:04 PM
G-20 समिट के दौरान दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? IMD का आया ये अपडेट
IMD आज से रोजाना मौसम संबंधी अपडेट और पूर्वानुमान जारी करेगा

G20 Summit 2023 India: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में तापमान में गिरावट और बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली के मौसम पर नियमित रूप से नजर रखने के लिए मौसम पूर्वानुमान एजेंसी विशेष बुलेटिन जारी करना शुरू की है। लेटेस्ट बुलेटिन के अनुसार, G-20 समिट के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद अगले सप्ताह तापमान में गिरावट आएगी। IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि इस वीकेंड बादल रहेंगे। इसलिए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तापमान नहीं बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि 9 और 10 सितंबर को बूंदाबांदी की भी आशंका है। वैज्ञानिक के मुतबिक, मौसम विभाग ने 9 और 10 सितंबर को भले ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। लेकिन ऐसी आशंका है कि बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। IMD आज से रोजाना मौसम संबंधी अपडेट और पूर्वानुमान जारी करेगा। इन्हें IMD की वेबसाइट mausam.imd.gov.in/g20 पर क्लिक कर देखा जा सकता है।

IMD ने कहा कि G-20 समिट के दौरान वेदर डेटा को 15 मिनट के अंतराल पर अपडेट किया जाएगा, ताकी विदेशी मेहमानों को मौसम की लेटेस्ट जानकारी मिलती रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में इस वीकेंड के दौरान मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रहे G-20 सम्मेलन के दौरान 8, 9 और 10 को दिल्ली-NCR के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार 8, 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दिल्ली G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 सितंबर से मेहमानों का दिल्ली आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें