Gaganyaan Mission: 'गगनयान मिशन' की पहली टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग टली, जानिए वजह

Gaganyaan Mission: गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च होल्ड पर कर दी गई है। लॉन्चिंग से पांच सेकंड पहले लॉन्चिंग को होल्ड किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को आज लॉन्च नहीं करेगा। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने इस बात की जानकारी दी है

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
Gaganyaan Mission: खराब मौसम की वजह से आज लॉन्च होने वाले मिशन को होल्ड किया गया है।

Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को आज लॉन्च नहीं करेगा। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम की वजह. से आज लॉन्च होने वाले मिशन को होल्ड किया गया है। इसरो प्रमुख ने कहा कि प्रक्षेपण को जल्द ही रिशेड्यूल किया जाएगा। इससे पहले लॉन्चिंग सुबह 8 बजे होनी थी। लेकिन बिगड़े मौसम की वजह से लॉन्चिंग का टाइम 8.45 पर किया गया। फिर इसे आज के लिए टाल दिया गया। इस टेस्ट फ्लाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से लॉन्च किया जाना था।

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग का प्रयास आज नहीं हो पाया है। नॉमिनल कोर्स के दौरान इंजन में आग नहीं जली। हमें ये पता लगाने की जरूरत है कि क्या गड़बड़ी हुई है। व्हीकल पूरी तरह से सुरक्षित है। हमें देखने की जरूरत है कि क्या हुआ है। हम जल्द लौटेंगे।


गगनयान मिशन का लक्ष्य

गगनयान मिशन का लक्ष्य 2025 में तीन दिवसीय मिशन के तहत मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। क्रू मॉड्यूल के अंदर ही भारतीय अंतरिक्षयात्री यानी गगननॉट्स बैठकर धरती के चारों तरफ 400 किलोमीटर की ऊंचाई वाली निचली कक्षा में चक्कर लगाना था। इस क्रू मॉड्यूल के साथ परीक्षण यान मिशन समग्र गगनयान कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होता। श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के तहत पहली परीक्षण उड़ान (टीवी-डी1 फ्लाइट टेस्ट) की लॉन्चिंग देखने के लिए वहां सुबह से ही दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।