Ghaziabad Blast News: हाईवे पर सिलेंडर से भरी ट्रक में ब्लास्ट,3 किमी दूर तक दिखी आग की लपटें, घर छोड़कर भागे लोग

Ghaziabad Blast News: दिल्ली के समीप स्थित गाजियाबाद के भोपुरा चौक के पास में आज सुबह सिलिंडर से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते ब्लास्ट हुआ और इसके धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 8:21 AM
Story continues below Advertisement

Ghaziabad Blast News: दिल्ली के समीप स्थित गाजियाबाद के भोपुरा चौक के पास में आज सुबह सिलिंडर से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते ब्लास्ट हुआ और इसके धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। इस घटना का एक वीडियो यहां नीचे देख सकते हैं। इसमें धमाकों की आवाज सुनी जा सकती है, जिसे दुर्घटनास्थल से 2-3 किमी दूर रिकॉर्ड किया गया था। आग को बुझाने का प्रयास जारी है।

 

बम की तरफ फट रहे सिलिंडर, भागे आसपास के लोग


जानकारी मिलते ही फ्रायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। सिलेंडर बम की तरह फट रहे हैं जिससे आस-पास के लोग घबराए हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डेढ़ सौ सिलेंडर हो सकते हैं।

एक मकान और एक गोदाम को पहुंचा नुकसान

सिलिंडर से भरी ट्रक में आग के चलते आस-पास के लोग घबराए हुए हैं और वे अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। आग के चलते एक के बाद एक सिलेंडर फट रहे हैं जिसमें बम जैसी आवाज आ रही है। एक मकान और एक गोदाम को नुकसान हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।