Ghaziabad Blast News: दिल्ली के समीप स्थित गाजियाबाद के भोपुरा चौक के पास में आज सुबह सिलिंडर से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते ब्लास्ट हुआ और इसके धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। इस घटना का एक वीडियो यहां नीचे देख सकते हैं। इसमें धमाकों की आवाज सुनी जा सकती है, जिसे दुर्घटनास्थल से 2-3 किमी दूर रिकॉर्ड किया गया था। आग को बुझाने का प्रयास जारी है।
