GDP forecast : सांख्यिकी मंत्रालय ने अभी कल ही बताया था कि अप्रैल-जून की अवधि में भारत की जीडीपी 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। ये जीडीपी में चार तिमाहियों में आई सबसे तेज बढ़त है। सांख्यिकी मंत्रालय के इस बयान के कुछ ही घंटे बाद कई अर्थशास्त्रियों ने अपने ग्रोथ पूर्वानुमानों को संशोधित करके बढ़ा दिया है। इसमें नोमुरा की तरफ से 2023-24 के जीडीपी अनुमान में की गई 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़त सबसे बड़ी बढ़त है।
