Get App

Post Office: डाक टिकट पर आपकी फोटो भी छप सकती है, जानिए कैसे

जिसके नाम से आपको डाक टिकट में फोटो जारी कराना है, उसको जीवित होना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2020 पर 8:23 PM
Post Office: डाक टिकट पर आपकी फोटो भी छप सकती है, जानिए कैसे

जब भी आपके हमारे दिमाग डाक टिकट का नाम आता है, तो इसका सीधा सा मतलब यही है कि इस डाक टिकट के जरिए पत्र भेजे जाएंगे। उस डाक टिकट पर जब हम फोटो देखते हैं तो फिर सोचते हैं कि जिन लोगों की फोटो डाक टिकट पर लगी है वो कितने महान होंगे। उन्होंने जूरूर कुछ बेहतर काम किया होगा। उनके नाम से कोई विश्व रिकॉर्ड होगा। या फिर जरूर उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज होगा। लेकिन जरा ठहरिए, आप भी अपनी फोटो टिकट पर लगवा सकते हैं। वो भी बड़ी आसानी से। इसके लिए आपको कोई पापड़ नहीं बेलना है। मतलब की कुछ खास परेशानी बिल्कुल भी नहीं आएगी।

डाक टिकट पर अपनी फोटो लगवाने के लिए आपको गिनीज बुक में कोई नाम नहीं दर्ज कराना है। बस आपको इस योजना का लाभ उठाना है और झट से आपकी फोटो डाक टिकट में आ जाएगी। फिर आप उस फोटो लगे डाक टिकट को देश के किसी भी कोने में भेज सकते हैं। यह डाक टिकट उसी तरह मान्य होगा जैसे आम डाक टिकट मान्य होते हैं।

डाक टिकट पर कैसे लगवाएं फोटो

दरअसल साल 2011 में सरकार ने एक योजना शुरू की थी। जिसका नाम है माई स्‍टाम्‍प (My Stamp)। जी हां आप सही समझे। इस योजना के तहत कोई भी आम आदमी अपनी फोटो डाक टिकट पर छपवा सकता है। इस योजना को विश्व फिलैटली (Philately) प्रदर्शनी के दौरान शुरू किया गया था। इस योजना में केवल आपको 300 रुपये खर्च करना है। आप फीस जमा करके 12 डाक टिकट जारी करा सकते हैं। डाक टिकट में फोटो छपवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क करना होगा। इसमें बस ध्यान इस बात का रखना है कि जिसके नाम से डाक टिकट में आप फोटो जारी करा रहे हैं, उसको जीवित होना जरूरी है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें