Get App

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस महीने से बढ़कर आएगी सैलरी; सरकार करने जा रही बड़ा ऐलान

Government Employees DA Hikes: 8वें वेतन आयोग के पास मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तारीख 15 जून 2026 थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। 'ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन' के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द ही डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।सितंबर महीने में कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 8:13 AM
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस महीने से बढ़कर आएगी सैलरी; सरकार करने जा रही बड़ा ऐलान
8वें वेतन आयोग का अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा लगातार जारी है

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। अक्टूबर 2025 में भारत सरकार द्वारा 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' (ToR) को मंजूरी दिए जाने के बाद से यह आयोग पिछले लगभग आठ महीनों से काम कर रहा है। अब इसे लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस फैसले से देश के करीब 55 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि DA और 8वें पे कमीशन को लेकर ताजा अपडेट्स क्या हैं।

सितंबर में हो सकता है महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान

केंद्र सरकार साल में दो बार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान करती है। इससे पहले जनवरी 2026 से लागू होने वाले डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद कुल दर 60 फीसदी हो गई है। इसका आधिकारिक ऐलान 18 अप्रैल 2026 को किया गया था।

'ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन' के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, साल की दूसरी छमाही (जुलाई से दिसंबर) के लिए डीए का ऐलान आमतौर पर सितंबर में किया जाता है, हालांकि कुछ सालों में इसमें अक्टूबर तक की देरी भी देखी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें