Gold Price: केरल के ज्‍वैलर्स पूरे देश में एक भाव में बेचेंगे सोना, अलग राज्यों में शोरूम होने पर भी नहीं बदलेगी कीमत

Gold Price : केरल राज्य ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। केरल पूरे राज्य में यूनिफॉर्म गोल्ड रेट पॉलिसी पर काम करेगा

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 5:22 PM
Story continues below Advertisement
केरल के ज्वैलर्स ने ग्राहकों को एक समान रेट पर गोल्ड देने का फैसला किया है।

Gold Price : केरल राज्य ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। केरल पूरे राज्य में यूनिफॉर्म गोल्ड रेट पॉलिसी पर काम करेगा। यानी, जो बैंक का गोल्ड रेट होगा, वही पूरे राज्य में सोने का दाम होगा। Malabar Gold & Diamonds, Joyalukkas और Kalyan ज्वैलर्स जैसे केरल के बड़े ज्वैलर्स ने ग्राहकों को एक समान रेट पर गोल्ड देने का फैसला किया है।

केरल में होगा गोल्ड का यूनिफॉर्म रेट

गोल्ड का रेट हर एक राज्य और कई बार शहरों में अलग होता है क्योंकि वह अलग-अलग गोल्ड एसोसिएशन के साथ जुड़े होते हैं। हालांकि, कई बार एक ही राज्य के ज्वैलर्स ग्राहकों को अलग रेट पर गोल्ड बेचते हैं। Joyalukkas Group के चेयरमैन जॉय अलुक्कास ने बताया कि वह देश में अपने सभी शोरूम में एक समान सोने की कीमत ऑफर कर रहे हैं।


ज्वैलर्स ने मिलकर लिया फैसला

सोने का एकसमान यूनिफॉर्म रेट का फैसला इस महीने की शुरुआत में ऑल केरल गोल्ड एंड सिल्वर मर्चेंट्स एसोसिएशन के साथ हुई चर्चा के दौरान लिया गया था। ये एसोसिएशन राज्य में सोने के रेट तय करती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा कि सोने का एक समान रेट शुरू करने वाला केरल देश का पहला राज्य बन गया है।

केरल में सबसे ज्यादा होती है गोल्ड की डिमांड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा कि देश में देश में सोने की सबसे ज्यादा खपत केरल में होती है। केरल अन्य राज्यों को भी एकसमान गोल्ड रेट के लिए प्रेरित कर सकता है। बैंक रेट के आधार पर देश भर में सोने की दर एक समान होनी चाहिए। हालांकि, ज्यादातर राज्यों में सोने की कीमत बैंक रेट से 150-300 रुपये प्रति ग्राम तक अधिक होती है। केरल में भी सोना अलग-अलग कीमतों पर बेचा जाता था। बैंक रेट के मुताबिक सोने की एक समान कीमत ग्राहकों को उचित और पारदर्शी कीमत पर सोना खरीदने का मौका देगा।

वन इंडिया वन गोल्ड रेट की पॉलिसी

मालाबार समूह के अध्यक्ष श्री एमपी अहमद ने कहा कि सभी ज्वैलर्स इस फैसले से बेहद खुश हैं। सभी केरल के ज्वैलर्स का इसमें जुड़ने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स देश में अपने सभी स्टोरों पर सोने की एक समान कीमत शुरू कर दिया है। यहां ज्वैर्स ''One India One Gold Rate' पॉलिसी को माना जा रहा है।

बैंक निफ्टी लगातार दे रहा मजबूती के संकेत, 18300 पर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट: अनुज सिंघल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।