Get App

Google Pixel 3a, Google Pixel 3a XL Review: जानिए फीचर्स, कीमत और ऑफर

फोन 15 मई को इंडिया में लॉन्च होगा, अगर आप ये फोन खरीदना चाहते हैं तो फिल्पकार्ट पर पहले रजिस्ट्रेशन कराएं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2019 पर 2:12 PM
Google Pixel 3a, Google Pixel 3a XL Review: जानिए फीचर्स, कीमत और ऑफर

गूगल ने एक कॉन्फ्रेंस में आखिरकार पिक्सल का नया मॉडल लॉन्च कर दिया। पिछले कुछ दिनों में Google Pixel 3a और Pixel 3a XL खबरों में रहीं क्योंकि एक के बाद एक इनके कई फीचर्स लीक हो रहे थे। अब यह फोन ऑफिशियली लॉन्च हो चुका है और इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है।

क्या है प्राइस?

Pixel के नए फोन पहले के मुकाबले सस्ते हैं लेकिन इसका खामियाजा इसके स्क्रीन को भुगतना पड़ा है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन साइज छोटा कर दिया है। फोन में कई और कांटछांट किए गए हैं। जहां तक इंडिया में प्राइस की बात है तो Pixel 3a की कीमत 39,999 रुपए और Pixel 3a XL की कीमत 44,999 रुपए है।

इस फोन की प्री बुकिंग फ्लिपकार्ट पर हो रही है। फोन की बिक्री 15 मई से शुरू होगी। अगर आपको यह फोन पसंद है तो आपको पहले फ्लिपकार्ट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 8 मई सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है।

यह फोन खरीदने वालों को यूट्यूब प्रीमियम म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लि फ्री मिलेगा। इसमें फोन एक्सचेंज करने का भी ऑप्शन है। साथ ही आप EMI भी करा सकते हैं। 

क्या है खास फीचर?

Google Pixel 3a और Pixel 3a XL में सबसे खास बात ये है कि ग्लास फ्रंट और रियर पैनल के बजाय पोलीकार्बोनेट बॉडी है। इसमें मिडरेंज चिपसेट है जो किसी भी तरह के वॉटर रेजिस्टेंस में काम नहीं आएगा। एक और दिलचस्प बात है कि फोन में डुअल कैमरा नहीं है। इसमें सिर्फ एक कैमरा और एक रियर सेंसर है।

Pixel 3a में 5.6 इंच और Pixel 3a XL में 6 इंच का फुल HD डिस्प्ले है। दोनों स्मार्टफोन ड्रैगन ट्रेल प्रोटेक्शन के साथ आ रहे हैं। ये 4GB रैम पर चलता है और इसमें 64GB स्टोरेज है।

फोन का फ्रंट कैमरा 12MP का है। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ रियर सेंसर भी है। यह सेंसर सोनी IMX363 का है जो Pixel 3 में था। कैमरे में नाइट साइट, पोट्रेट मोड और HDR जैसे फीचर हैं।

Pixel 3a में 3000mAh की बैटरी है औक Pixel 3a XL में 3700mAh की बैटरी है। फोन 18W के साथ तेजी से चार्ज होता है। इस फोन मं 3.5mm का हेडफोन जैक भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें