स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी की तरफ से उनके निलंबन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम ने कहा कि काम के घंटों के दौरान निजी काम के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, अच्छी बात नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी की तरफ से उनके निलंबन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम ने कहा कि काम के घंटों के दौरान निजी काम के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, अच्छी बात नहीं है।
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय समय के दौरान निजी इस्तेमाल के लिए अपने मोबाइल फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
जस्टिस सुब्रमण्यम ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए काम के घंटों के दौरान अपने निजी इस्तेमाल के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना सामान्य हो गया है।
मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को इस संबंध में नियम बनाने और गलती करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया। इसने राज्य सरकार को चार हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।
इमरजेंसी कॉल के लिए दफ्तर से बाहर जाएं- HC
मद्रास HC के जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम ने तमिलनाडु सरकार को इस संबंध में नियम बनाने और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने कहा, "अगर कोई इमरजेंसी कॉल है, तो इसके लिए आपको अपने वरिष्ठ से अनुमति लेकर दफ्तर से बाहर जाना चाहिए। सभी परिस्थितियों में, मोबाइल फोन को या तो बंद कर दिया जाना चाहिए या वाइब्रेशन / साइलेंट मोड में रखा जाना चाहिए। यह नियम सरकारी में दफ्तर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू होना चाहिए।"
क्षेत्रीय कार्यशाला (स्वास्थ्य), तिरुचिरापल्ली में अधीक्षक के रूप में काम कर रहे एक व्यक्ति की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह टिप्पणी की। इस कर्मचारी को बार-बार चेतावनी के बावजूद सहयोगियों के वीडियो शूट करने के लिए निलंबित कर दिया गया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।