Get App

आबादी ऐसे ही बढ़ती रहेगी या सरकार कोई कदम उठाएगी? जानिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने क्या कहा

इंडिया दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला दूसरा देश है। चीन पहले पायदान पर है। लेकिन, चीन और इंडिया की आबादी के बीच फासला बहुत कम रह गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2022 पर 1:21 PM
आबादी ऐसे ही बढ़ती रहेगी या सरकार कोई कदम उठाएगी? जानिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने क्या कहा
माना जा रहा है कि इंडिया आबादी के मामले में जल्द चीन को पीछे छोड़ देगा। फिर यह दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।

इंडिया में पॉपुलेशन (Population of India) को कंट्रोल करने के लिए जल्द कानून बनेगा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल (Prahlad singh Patel) ने यह जानकारी दी। उन्होंने का कि जनसंख्या को नियंत्रण में करने के लिए जल्द एक बिल लाया जाएगा। इंडिया दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला दूसरा देश है। चीन पहले पायदान पर है। लेकिन, चीन और इंडिया की आबादी के बीच फासला बहुत कम रह गया है।

पटेल रायपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यह पूछने पर क्या आबादी को नियंत्रण करने के लिए सरकार कानून बनाएगी? उन्होंने कहा, "यह बिल जल्द लाया जाएगा, आप चिन्ता ना करें।" उन्होंने कहा जब कई बड़े-बड़े फैसले लिए जा चुके हैं तो बाकी भी लिए जाएंगे। अनुमान है कि बड़े फैसलों से उनका मतलब जम्मू-कश्मीर में सेक्शन 370 और तीन तलाक खत्म करने के मोदी सरकार के फैसलों से था।

यह भी पढ़ें : फॉरेन इनवेस्टर्स ने मई में बेचे 45276 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए इससे ज्यादा बिकवाली कब की थी

इंडिया में आबादी तेजी से बढ़ती रही है। यह करीब 138 करोड़ पहुंच गई है। उधर, चीन 140 करोड़ आबादी के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा पॉपुलेशन वाला देश है। लेकिन, माना जा रहा है कि इंडिया आबादी के मामले में जल्द चीन को पीछे छोड़ देगा। फिर यह दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। इंडिया में लंबे समय से आबादी को नियंत्रण में करने वाला कानून बनाने की मांग होती रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें