सरकार टैक्स कलेक्शन के जरिए आमदनी में हुई कमी की भरपाई करना चाहती है। आमदनी बढ़ाने का एक जरिया टैक्स कलेक्शन है। लिहाजा, सरकार GST कलेक्शन के जरिए टैक्स कलेक्शन बढ़ाना चाहती है। GST काउंसिल की आज 38वीं बैठक होने वाली है। इस बैठक में GST रेट और स्लैब बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है ताकि सरकारी खजाने को भरा जा सके। पिछले हफ्ते फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने GST रेट बढ़ाने के आसार से इनकार नहीं किया था।
