GST अधिकारियों ने दिसंबर 2023 तक आठ महीनों में 44,015 करोड़ रुपये के फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम में शामिल 29,273 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है। फेक रजिस्ट्रेशन के खिलाफ इस अभियान से 4646 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बचाने में मदद मिली है। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,153 फर्जी कंपनियों का पता चला, जिनमें करीब 12,036 करोड़ रुपये की संदिग्ध आईटीसी चोरी शामिल थीं।
