Morbi Cable Bridge Collapse: छठ पूजा (Chhath Puja) के दिन गुजरात (Gujarat) के मोरबी (Morbi) में एक बेहद ही दर्दनाक घटना हुई, जहां सदियों पुराना एक सस्पेंशन केबल ब्रिज अचानक के से भरभरा कर टूट (Cable Bridge Collapsed) गया। पुल पर मौजूद सैकड़ों लोग मच्छू नदी (Machchhu River) में जा गिरे और कई लोग पुल में फंस भी गए। गुजरात के मंत्री बृजेश मेरजा ने बताया कि गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज गिरने से अब तक मरने वालों की संख्या 60 से ज्यादा है। मंत्री घटना स्थल पर ही मौजूद हैं।
