Himachal Pradesh News : आपके घर का एकत महीने का बिजली का बिल क्या आ सकता है... शायद दस हजार, 50 हजार या ज्यादा से ज्यादा एक लाख। पर हिमाचल प्रदेश के एक कारोबारी के घर इतना ज्यादा बिजली का बिल आया, जितना वो जिंदगी भर भी नी कमा पाए। जीवन भर की कमाई से भी कई गुना ज्यादा अगर एक महीने का बिजली का बिल आ जाए तो किसी के भी होश उड़ना तय ही है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में भी एक कारोबारी के होश ऐसे ही उड़ गए जब बिजली बोर्ड ने उसे दो अरब रुपये से ज्यादा का बिजली बिल थमा दिया।
