Get App

क्या आपको कभी Uber में ऐसा ड्राइवर मिला है? बेंगलुरु के रवि की यह कहानी आपका दिल छू लेगी

दिल्ली के रहने वाले हर्ष शर्मा ने बेंगलुरु में रवि से अपनी मुलाकात और दिल छू लेने वाले उनके व्यवहार की स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। रवि कर्नाटक के रहने वाले हैं। उन्होंने ज्यादा हिन्दी और अंग्रेजी नहीं आती है। लेकिन, उन्होंने बहुत जल्द शर्मा के चेहरे को पढ़ लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2022 पर 12:50 PM
क्या आपको कभी Uber में ऐसा ड्राइवर मिला है? बेंगलुरु के रवि की यह कहानी आपका दिल छू लेगी
हर्ष शर्मा ने रवि की यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। (इमेज क्रेडिट: Linkedin)

उबर (Uber) के एक ड्राइवर ने एक पैसेंजर का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया (Social Media) पर उसकी स्टोरी शेयर होने के बाद उसकी खूब वाहवाही हो रही है। यूजर्स उसकी तारीफ कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि आम तौर पर ऐसा नहीं होता। कई बार टैक्सी ड्राइवर का रुखा व्यवहार हमारा मूड खराब कर देता है।

उबर के इस ड्राइवर का नाम रवि है। दिल्ली के रहने वाले हर्ष शर्मा ने बेंगलुरु में रवि से अपनी मुलाकात और दिल छू लेने वाले उनके व्यवहार की स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। रवि कर्नाटक के रहने वाले हैं। उन्होंने ज्यादा हिन्दी और अंग्रेजी नहीं आती है। लेकिन, उन्होंने बहुत जल्द शर्मा के चेहरे को पढ़ लिया।

यह भी पढ़ें : Daily Voice : भारत दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक, सेंसेक्स में जल्द ही 70000 का स्तर मुमकिन

शर्मा जब रवि की टैक्सी में बैठे तो रवि ने भांप लिया कि उनका पैसेंजर बहुत ज्यादा थका हुआ है। दरअसल, फ्लाइट पकड़ने के लिए शर्मा की नींद पूरी नहीं हो पाई थी। उनके चेहरे से यह झलक रहा था। उन्होंने लिंक्डइन पर इस बारे में विस्तार से बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें