Get App

Heat Wave In UP: यूपी में लू से मरने वालों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

Heat Wave In UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने के कारण आमजन, पशुधन तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि राहत आयुक्त कार्यालय मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी करे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2024 पर 2:51 PM
Heat Wave In UP: यूपी में लू से मरने वालों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, योगी सरकार का बड़ा ऐलान
Heat Wave In UP: देश के कई हिस्सों में इस वक्त पारा 50 डिग्री के पार पहुंच गया है

Heat Wave In UP: देश के तमाम हिस्सों में लोग प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं। तापमान बढ़ने की वजह से बहुत से लोगों की मौत होने की भी खबर आई है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर किसी व्यक्ति की लू से मौत होती है तो यूपी सरकार उसके परिवार को 4 लाख की सहायता राशि देगी। हालांकि मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है। बता दें कि देश के कई हिस्सों में इस वक्त पारा 50 डिग्री के पार पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने के कारण आमजन, पशुधन तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि राहत आयुक्त कार्यालय मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी करे और गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए।

यूपी सरकार ने कहा है कि अगर की किसी व्यक्ति की मौत लू से होती है तो इसको लेकर मृतक के परिजनों को इलाके के SDM, तहसीलदार, लेखपाल को मृत व्यक्ति की सूजना देनी होगी। इसके साथ ही मृत व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम भी कराना होगा। राजस्व विभाग पोस्टमार्टम कराने के बाद इसकी रिपोर्ट जिले के जिलाधिकारी को भेजेगा। राजस्व विभाग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन संबंधित राशि जारी करेगा।

शाहजहांपुर में बच्चे समेत तीन की मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें