Get App

हिमाचल सहित इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक होगी बारिश! बर्फबारी की भी चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD Weather Forecast: IMD ने खेतों में फसलों, फलदार वृक्षों और पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए किसानों को पर्याप्त व्यवस्था करने और कीटनाशकों के छिड़काव को फिर से शुरू करने की सलाह दी है। राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मंगलवार को कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लाहौल और स्पीति जिले का केलांग रात में सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Akhileshअपडेटेड May 17, 2023 पर 5:16 PM
हिमाचल सहित इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक होगी बारिश! बर्फबारी की भी चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
IMD Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश के मौसम कार्यालय ने राज्य भर में आंधी और बिजली गिरने का अनुमान जताते हुए ‘येलो’ चेतावनी जारी की है

IMD Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश के मौसम कार्यालय ने बुधवार को राज्य भर में कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का अनुमान जताते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी की है। राज्य में बुधवार को बारिश होने की संभावना है, जो शनिवार तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के दौरान निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर बुधवार यानी 17 मई से शुरू होने की उम्मीद है और यह शनिवार 20 मई तक चलेगा।

IMD ने खेतों में फसलों, फलदार वृक्षों और पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए किसानों को पर्याप्त व्यवस्था करने और कीटनाशकों के छिड़काव को फिर से शुरू करने की सलाह दी है। राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मंगलवार को कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लाहौल और स्पीति जिले का केलांग रात में सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1 मार्च से 16 मई तक मानसून पूर्व मौसम के दौरान हिमाचल प्रदेश में सामान्य 214 मिलीमीटर के मुकाबले 223.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो चार प्रतिशत अधिक थी।

दिल्ली-NCR में भी बारिश की चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें