होली (Holi 2023) का त्योहार आने में अब केवल कुछ ही दिनों का वक्त बाकी रह गया है। होली को लेकर लोगों के मन में काफी क्रेज भी होता है। होली के मौके पर हम अपने दोस्तों और फैमिली के साथ रंगों और अलग अलग तरह के डिश का खूब लुत्फ उठाते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि होली के टाइम कई सारे लोग सड़कों पर हुड़दंग करते नजर आते हैं। ऐसे में आप इस होली अगर आप सड़कों के हुड़दंग से दूर मनाना चाहते हैं और इंजॉय भी करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे आइडिया लेकर आए हैं जिनसे आप अपने घर के अंदर रहते हुए भी होली का मजा ले सकते हैं।
अपने घर को रंगों से सजाएं
होली पर हमारे घरों में मेहमानों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में आप अपने घर को इस होली पर अच्छे से डेकोरेट कर सकते हैं। आप इस होली अपने घरों को नेचुरल रंगों से सजा सकते हैं। आप अपने घर के इंट्री पर रंगोली भी बना सकते हैं। इस होली पर आप अपने घर को रंगोली और अलग अलग रंगों को इस्तेमाल करके अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं।
होली पर बनाएं अलग अलग डिश
होली पर अलग अलग डिश और पकवानों के बिना इस त्योहार का मजा अधूरा है। होली के मौके पर आप गुझिया, मठरी, रस मलाई और इस तरह के दूसरे पकवान बना सकते हैं। इसके अलावा आप इस होली ठंढाई, पापड़ी चाट, दही बड़े और समोसे जैसे टेस्टी स्नैक्स भी बना सकते हैं।
घर पर ही बनाएं होली के रंग
होली पर रंगों से खेलने का अपना एक अलग ही मजा है। हालांकि बाजार में होली के समय कई सारे कैमिकल मिले हुए रंग मिलते हैं। जो कि काफी महंगे भी होते हैं और इससे आपकी त्वचा को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है। आप इस होली अपने घर पर ही हल्दी, फूलों और घर पर रखे फल या सब्जियों की सहायता से ही रंग बना सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर के लॉन या छत पर भी फैमिली और दोस्तों के साथ घर पर बने हर्बल कलर से होली इंजॉय कर सकते हैं।