1 रुपये का ऐसा नोट आपको घर बैठे करा सकता है 7 लाख रुपये की कमाई, जानें कैसे

अगर आपको भी पुराने सिक्के और नोट को इकट्ठा करने का शौका है, आपका ये शौक आपको घर बैठे लखपति बना सकता है

अपडेटेड Jul 15, 2021 पर 7:17 PM
Story continues below Advertisement

अगर आपको भी पुराने सिक्के और नोट को इकट्ठा करने का शौका है, आपका ये शौक आपको घर बैठे लखपति बना सकता है। ये पुराने नोट पर सर्कूलेशन में नहीं है। आप ऐसे ही पुराने सिक्कों या नोट को घर बैठे ऑनलाइन बेचकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। आप 1 रुपये और 2 रुपये और 5 रुपये के सिक्कों को ऑनलाइन बोली लगाकर रातोंरात लखपति बन सकते हैं। अगर आपके पास भी 1 रुपये का ऐसा नोट है, तो आप भी बोली में 7 लाख रुपये कमा सकते हैं। अगर आपके पास भी ऐसा 1 रुपये का रेयर नोट है तो आप भी लखपति बन सकते हैं।


1 रुपये का ये नोट बना सकता है लखपति

करीब 26 साल पहले भारत सरकार ने 1 रुपये के नोट को बंद कर दिया गया था लेकिन जनवरी 2015 में इसे फिर से रिप्रिंट किया, जिसके बाद यह बाजार में नए रूप में आ गया। हालांकि, जो नोट आपको लखपति बना सकता है वह स्वतंत्रता से पहले का नोट है। 1 रुपये का यह नोट साल 1935 में ब्रिटिश राज के समय का नोट है, जिस पर गवर्नर जे डब्ल्यू कैली के साइन है।

इस खास नंबर 786 का नोट आपको रातोरात बना सकता है लखपति, जानें कहां और कैसे बेचना होगा नोट

1 रुपये के ये नोट भी करवा सकते हैं कमाई

साल 1957 का 1 रुपये का नोट आपको 57,000 रुपये दिलवा सकता है। वहीं, 1966 का 1 रुपये का नोट 45000 रुपये में मिल सकता है, लेकिन कि इस पर वित्त मंत्रालय के पूर्व प्रमुख सचिव हीरूभाई एम. पटेल के हस्ताक्षर होने चाहिए। उन्होंने प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई के तहत 1977 से 1979 तक अपना कार्यकाल पूरा किया, जो इंदिरा गांधी को हराकर सत्ता में आए। यह उस समय की भारत की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी।


अगर आपके पास है 5 रुपये का ऐसा नोट, घर बैठे कमा सकते हैं पैसा- जानें कैसे


यहां बेच सकते हैं क्वाइन

यदि आपके पास इनमें से कोई भी नोट है, तो आप CoinBazar की वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां अपनी डिटेल जैसे नाम, ई-मेल आईडी और पूरा पता लिखने के बाद आपका अकाउंट बन जाएगा। इसके बाद आप वेबसाइट पर सिक्के या नोट बेचना शुरू कर सकते हैं। आपको सिक्का या नोट और उसके मुकाबले आप जिस कीमत की उम्मीद करते हैं, उसकी फोटो अपलोड करनी होगी। जिन बायर्स को सिक्का या नोट खरीदना होगा वह आपको सीधे संपर्क करेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।