Get App

IBM में इन पदों पर निकली है बंपर वैकेंसी, सैलरी और योग्यता सहित जानिए सभी डिटेल्स

IBM ने भारत में एसोसिएट सिस्टम इंजीनियर के पद के लिए भर्तियां निकाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2021 पर 8:58 PM
IBM में इन पदों पर निकली है बंपर वैकेंसी, सैलरी और योग्यता सहित जानिए सभी डिटेल्स

IBM Recruitment 2021: अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (IBM) कॉर्प में ग्रेजुएट फ्रेशर्स के लिए नौकरी करने का शानदार मौका है। IBM ने भारत में अपने विभिन्न दफ्तरों में एसोसिएट सिस्टम इंजीनियर (Associate System Engineering) पद के लिए बंपर भर्तियां निकाली है।

टेक फर्म ने घोषणा की कि वह एसोसिएट सिस्टम इंजीनियरिंग पद के लिए भारत में कई स्थानों के लिए फ्रेशर्स ग्रेजुएट को नियुक्त करना चाहता है। कंपनी के मुंबई, पुणे, दिल्ली एनसीआर, गुरुग्राम, नोएडा, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद आदि ऑफिस में भर्तियां होनी है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार IBM 110 साल पुरानी कंपनी है।

IBM द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन वैकेंसी के जरिए फ्रेश सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की कंपनी में भर्ती की जाएगी। IBM ने बताया कि ये ग्रेजुएट्स की टीम ऑब्जेक्टिव ऐप बनाने, कोड लिखने, टेस्टिंग, डिबगिंग करना और सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन मेंटेन करने का काम करेगी।

कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोग इस शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नहीं कर पाएंगे उपयोग

मल्टी नेशनल कंपनी ने बताया कि अप्लाई करने के इच्छूक कैंडीडेट्स को Java, Python, Node.js जैसी भाषाओं में कोडिंग आनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफ साइकिल कॉन्सेप्ट (Software Development Life Cycle Concepts) की भी अच्छी समझ होनी चाहिए।

कंपनी के वेबसाइट के मुताबिक यह एक एंट्री-लेवल ऑन-कैंपस की जॉब है, इसलिए ग्रेजुएट डिग्री होल्डर भी इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास कम्प्यूटर साइंस में BE, MTech, MSc, MCA की डिग्री होनी चाहिए, या फिर CS से मिलती कोई अन्य सेमी IT ब्रान्च में ये डिग्री होनी चाहिए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें