IMD Alert: फिर बिगड़ सकता है मौसम, यूपी और पंजाब सहित इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Weather Updates: मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेंलगाना समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। IMD के मुताबिक, इससे लोगों को लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 2:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Updates: मौसम वैज्ञानिकों ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है

Weather Updates: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च से उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह के आखिरी में बारिश (Rains) और ओले (Hailstorms) पड़ने की आशंका है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है।

अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेंलगाना समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। IMD के मुताबिक, इससे लोगों को लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मार्च की रात से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। IMD के अनुसार, 30 और 31 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की पूरी आशंका जताई जा रही है।

वहीं, 30 मार्च को राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि 30 मार्च को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भी ओलावृष्टि की संभावनाएं मौसम विभाग जता रहा है। आईएमडी ने 31 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है।

दिल्ली का मौसम

IMD की वेबसाइट में बताया गया कि दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में 30 और 31 मार्च को बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बमेंट के कारण दिल्ली-NCR में इस सप्ताह मौसम सुहावना बना रहेगा। 30 मार्च के बाद ही राजधानी में तापमान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: उमेश पाल किडनैपिंग मामले में अतीक अहमद को उम्रकैद, अशरफ सहित 7 बरी, 17 साल बाद मिला इंसाफ

इस सप्ताह के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे और आंध्र प्रदेश में हल्की छिटपुट और मध्यम बारिश हो सकती है। वीकेंड के दौरान पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 मार्च को भारी बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।