IMD Alert: उत्तर भारत में अब बढ़ेगी ठंड! इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

IMD Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है

अपडेटेड Dec 02, 2022 पर 12:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD Alert: जम्मू-कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर के कारण उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है

Weather News Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि दिल्ली में दिसंबर के पहले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर के कारण उत्तर भारत के राज्यों में अचानक ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत समेत कई और इलाकों में सर्दी में और इजाफा होगा।

बारिश की चेतावनी

- मौसम विभाग की तरफ से 4 दिसंबर को निकोबार द्वीप समूह पर और 5 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। आने वाले 24 घंटों में तमिलनाडु के दक्षिणी भागों और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं।


- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं (45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलेंगी। इसके अलावा बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और आसपास के अंडमान सागर में 05 दिसंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन इलाकों में न जाएं।

- IMD ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में छिटपुट से लकर भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि 3 दिसंबर को तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- Goldy Brar: कैलिफोर्निया में FBI के रडार पर है सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार, जल्द होगी गिरफ्तारी

घने कोहरे की चेतावनी

- अगले 5 दिनों के दौरान देश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

- अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है और इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

- अगले 3 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

- मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम से शुष्क और ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में जारी है। इस कारण आने वाले समय में सर्दी में और इजाफा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।