Get App

Weather Update: 26 जून तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD ने यह भी कहा कि पूर्वी भारत और आसपास के मध्य भारत के क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप 23 जून से कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश होने की संभावना है

Akhileshअपडेटेड Jun 22, 2023 पर 5:44 PM
Weather Update: 26 जून तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Rains_Update: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

Weather Update: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD ने यह भी कहा कि पूर्वी भारत और आसपास के मध्य भारत के क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप 23 जून से कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD ने यह भी भविष्यवाणी की है कि पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस बीच, असम में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को भी गंभीर बनी रही। बाढ़ से राज्य के 10 जिलों में लगभग 1.20 लाख लोग प्रभावित हैं।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

- अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और निकटवर्ती पूर्वी भारत के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर आंधी एवं बिजली गिरने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें