Meghna Foods Income Tax Raid: आयकर विभाग ने 19 मार्च की सुबह कर्नाटक के बेंगलुरु के पॉपुलर मेघना फूड्स के आउटलेट्स पर छापेमारी (Income Tax Department Raid) की। टैक्स की चोरी के शक में यह छापेमारी की गई। कर्नाटक और गोवा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने कोरमंगला, जयनगर और इंदिरानगर आउटलेट में रेड डाली। मेघना फूड्स का हेडक्वार्टर हैदराबाद में है। इस फूड चेन के मालिक पद्मा अटलुरी और रामबाबू मंडावा हैं।
मेघना फूड्स आंध्र के पकवानों और अपनी बिरयानी के लिए लोकप्रिय है। इसका खाना बेंगलुरु में हर तरह के लोगों के बीच मशहूर है। फिर चाहे वह कॉलेज जाने वाले लड़के-लड़कियां हों, कॉरपोरेट वर्ल्ड के लोग हों या फिर परिवार।
कब शुरू हुई थी Meghana Foods चेन
Meghana Foods का पहला रेस्टोरेंट 2006 में कोरमंगला, बेंगलुरु में शुरू किया गया था। आज मेघना फूड्स की शहर में 5 ब्रांच हैं, जो कि कोरमंगला, जयनगर, इंदिरानगर, रेजिडेंसी रोड, सिंगासंद्रा, मारतहल्ली में स्थित हैं। मेघना फूड्स के आउटलेट्स में छापे को लेकर खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए शेयर की है। हालांकि इस छापेमारी को लेकर डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं।