Get App

Covid-19 वैक्सीन का 'पावरहाउस' बनेगा भारत, मोदी सरकार ने उत्पादन बढ़ाने के लिए बनाया ये खास प्लान

Mansukh Mandaviya ने भारत को कोविड -19 वैक्सीन का 'पावरहाउस' बनाने के लिए खास सुझाव दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2022 पर 7:39 PM
Covid-19 वैक्सीन का 'पावरहाउस' बनेगा भारत, मोदी सरकार ने उत्पादन बढ़ाने के लिए बनाया ये खास प्लान
Mansukh Mandaviya ने भारत को कोविड -19 वैक्सीन का 'पावरहाउस' बनाने के लिए खास सुझाव दिया है

भारत को कोविड -19 वैक्सीन का 'पावरहाउस' (India coronavirus Vaccine Powerhouse) बनाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक खास प्लान तैयार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने वैक्सीन की उत्पादन शुरू करने के लिए उनके संसाधनों और क्षमताओं को समझने के लिए 4 बीमार पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) के साथ संपर्क किया है।

News18.com के मुताबिक, सरकार की तरफ से हिंदुस्तान कीटनाशक लिमिटेड (HIL), बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (BCPL), इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (IDPL) और हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (HAL) जैसी कंपनियों को चर्चा के लिए बुलाया गया है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने News18.com को बताया कि योजना अभी प्रारंभिक चरण में है, जहां हम केवल संसाधनों और क्षमताओं के संदर्भ में इन फार्मा PSU की स्थिति को समझना चाहते हैं। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, यह विचार सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने पेश किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें