India Post Recruitment 2022: डाक विभाग ने पोस्टमैन, मेल गार्ड की निकाली 98000 जॉब, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
India Post Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट (India Post Department) ने अपने आधिकारिक इंडिया पोस्ट वेबसाइट पर पोस्टमैन, मेल गार्ड, मल्टी-टास्किंग स्टाफ आदि पोस्ट के लिए कुल 98,083 जॉब्स निकाली है
India Post Recruitment 2022: कैंडीडेट इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapost.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
India Post Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट (India Post Department) ने अपने आधिकारिक इंडिया पोस्ट वेबसाइट पर पोस्टमैन (Postman Job), मेल गार्ड (Mail Guard), मल्टी-टास्किंग स्टाफ सहित कई पदों के लिए कुल 98,083 जॉब्स निकाली है। सभी उम्मीदवार जो इन पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह आधिकारिक इंडिया पोस्ट (India Post Job) की वेबसाइट indiapost.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन? - 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
इंडिया पोस्ट के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन भी उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं पास की है, वह सभी इंडिया पोस्ट भर्ती 2022 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अभी ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख नहीं बताई है। कैंडिडेट वेबसाइट पर पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टी-टास्किंग स्टॉफ के पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की उम्र की सीमा 18 से 32 साल है।
ऐसे करना होगा इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर अप्लाई
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट कीआधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद रजिस्ट्रेश पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपनी स्क्रीन पर आए फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भर दें।
- आवेदकों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
- कैंडिडेट को अपना नाम, फोन नंबर, लिंग, केटगरी और जन्मतिथि सहित अपनी सभी जानकारी देनी होगी।
- आपके फोन नंबर को वैरिफाई करने के लिए OTP आएगा।
- आप फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चुका सकते हैं।
- ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
- भविष्य के लिए एप्लिकेशन का प्रिंट आउट निकाल लें।
ऐसे किया जाएगा कैंडिडेट का सिलेक्शन - इंडिया पोस्ट जॉब 2022
1. ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak)
- एजुकेशन क्वालिफिकेशन
- डॉक्यूमेंट्स
2. डाकिया / मेल गार्ड और MTS
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (एप्टीट्यूड टेस्ट)
दस्तावेज सत्यापन (Document Varification)
3. पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट
ऑनलाइन टेस्ट
डिस्क्रिप्टिव पेपर
कंप्यूटर टेस्ट (CPT)/ टाइपिंग
डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन
4. स्टाफ कार ड्राइवर
ड्राइविंग टेस्ट (LMV और HMV)
5. कुशल कारीगर
एरिया संबंधित टेस्ट
23 सर्किलों में निकली है पोस्ट – यहां करना होगा आवेदन
MTS और मेल गार्ड भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाना होगा और फिर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डाकघर की ये पोस्ट कुल 23 सर्किलों में निकाली गई हैं। कैंडिडेट अगर ऑनलाइन एप्लिकेशन जमा नहीं कर सकते हैं तो वह ऑफलाइन भी अपने एरिया में के पोस्ट ऑफिस में एप्लिकेशन जमा कर सकत हैं।