COVID-19: देश में 24 घंटे में कोरोना के सामने आए 5,326 नए केस, 453 लोगों की गई जान

24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण से 8,043 लोग ठीक हुए हैं

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
अब तक 1,38,34,78,181 कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,326 नए केस सामने आए हैं और इस दौरान 453 लोगों की जान चली गई। देश में कोरोनावायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर 79,097 रह गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण से 8,043 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद वायरस से अब तक ठीक होने वालों का आंकड़ा 3,41,95,060 पहुंच गया है।

COVID-19 Update: रॉयल कैरिबियन ग्रुप के क्रूज पर 48 लोग मिले कोविड पॉजिटिव, मचा हड़कंप

24 घंटे के दौरान को 5,326 मामलों की पुष्टी होने के बाद देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या अब 3,47,52,164 हो गई है। वहीं, इस दौरान 453 लोगों की मौत के बाद इस जानलेवा महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,78,007 हो गई है।


भारत में होगा iPhone 13 का उत्पादन, फरवरी 2022 से प्रोडक्शन शुरू करेगा Apple

देश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान के 339वें दिन सोमवार को 58 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन लगाए गए। इसके साथ ही कोविड वैक्सीनेशन 138 करोड़ के पार हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 1,38,34,78,181 कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके है। सोमवार को 58 लाख छह हजार 977 कोविड वैक्सीन दिए गए।

आंकड़ों के अनुसार, 82 करोड 82 लाख 59 हजार 72 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, जबकि 55 करोड 43 लाख 69 हजार 777 को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। मंत्रालय के अनुसार वैक्सीनेशन की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।