चीन से सीमा-विवाद के बीच भारत सरकार ने पोर्टेबल एयर डिफेंस मिसाइलों को खरीदने का फैसला किया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन मिसाइलों को चीन सीमा पर तैनात किया जाएगा। सरकार ने पोर्टेबल मिसाइलों की खरीद को मंजूरी ऐसे समय में दी है, जब भारत-चीन के बीच हालिया सीमा-विवाद तीसरे साल में प्रवेश कर गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई वाली रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने मंगलवार देर रात को बहुत कम दूरी में वार करने वाले मिसाइलों को खरीदने को मंजूरी दे दी है। इन मिसाइलों की खासबात यह है कि इन कोई भी सैनिक आराम से उठाकर एक जगह से दूसरे जगह ले जा सकता है। पहाड़ के ऊबड़-खाबड़ इलाकों के अलावा समुद्री इलाकों में भी इन्हें तेजी से तैनात किया जा सकका है। इसीलिए इन्हें पोर्टेबल मिसाइल कहा गया है।
