Indian Railway: भारतीय रेलवे का इतिहास काफी साल पुराना है। हजारों की संख्या में चलने वाली देश की ट्रेनें 150 साल से भी ज्यादा समय से आज पटरियों पर दौड़ रही हैं। आज के टाइम की टेक्नोलॉजी के हिसाब से वंदे भारत एक्सप्रेस कई रिकॉर्ड बना रही होगी। लेकिन उस समय के दौर की ट्रेनें कुछ और ही हुआ करती थीं, उनकी खासियत के चलते लोग आज भी उनकी तारीफ कर देते हैं। भारत में रेल का इतिहास 160 साल से ज्यादा पुराना है। आजादी के बाद भारतीय रेल ने देश को नए रूप में गढ़ा है। 1.2 लाख किलोमीटर के रेल नेटवर्क के साथ भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है।
