Indian Railway: ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी कन्फर्म सीट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Indian Railway: रेल मंत्रालय ने महिलाओं के लिए खास सुविधाएं मुहैया कराई हैं। लंबी दूरी की कई ट्रेनों में महिलाओं के लिए स्लीपल, एसी कोच में 6 सीटें रिजर्व रखी गई हैं

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
अब ट्रेन में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व रहेगी।

Indian Railway: ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के लिए रेलवे ने गुड न्यूज दी है। ट्रेन में अब महिलाओं को कन्फर्म सीट आसानी से मिल जाएगी। इसके लिए इंडियन रेलवे ने स्लीपर और एसी बोगी में कुछ सीटें रिजर्व करने का फैसला किया है। दोनों ही बोगी में रिजर्व की गईं यह सीटें महिलाओं को दी जाएंगी। रेलवे के इस फैसले से लंबी दूरी की ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करना आसान हो जाएगा। अब उन्हें किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुल मिलाकर जिस तरह बस और मेट्रो में महिलाओं के लिए अलग सीट रजर्व रहती है। उसी तरह से लंबी दूरी की ट्रेनों में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व रहेंगी।

स्लीपर और एसी में सीट रहेंगी रिजर्व

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों (Mail and Express Trains) में स्लीपर क्लास में 6 सीटें रिजर्व रहेंगी। गरीब रथ (Garib Rath), राजधानी (Rajdhani), दुरंतो समेत पूरी तरह से एसी एक्सप्रेस ट्रेनों की थर्ड एसी कोच (3AC class) में भी 6 सीटें महिला यात्रियों (Female Passengers) के लिए रिजर्व रखने का फैसला किया गया है। ऐसे में अब कोई भी महिला ट्रेन में यात्रा करेगी तो उन्हें कंफर्म सीट मिलेगी। रेल मंत्री ने आगे कहा कि ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा (Women Passengers Safety) के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और जिला पुलिस यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराएंगे।

Plateform Tickets Price: रेलवे ने छीनी डीआरएम की बड़ी पॉवर, अब तय नहीं कर सकेंगे प्लेटफॉर्म टिकट की प्राइस


इन महिलाओं को रिजर्वेशन

हर स्लीपर कोच में 6 से 7 लोअर बर्थ, थर्ड एसी कोच में 4 से 5 लोअर बर्थ सेकंड एसी में 3-4 लोअर बर्थ वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। बता दें कि रिजर्वेशन ट्रेन में उस श्रेणी के डिब्बों की संख्या के आधार पर किया जाता है।

कोटा

इंडियन रेलवे में कुल 19 तरह के कोटे होते हैं। जिसके जरिए टिकट काटे जाते हैं। सबसे ज्यादा लोग जनरल कोटे और तत्काल कोटे में टिकट कटवाते हैं। इसके अलावा वीआईपी कोटा, लेडीज कोटा, सीनियर सिटिजन कोटा, स्पोर्ट्स कोटा समेत कई ऐसे रास्ते हैं। जिसके सहारे आसानी से कंफर्म टिकट हासिल किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।