भारत में इसी महीने के अंत तक बच्चों के लिए स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है। जायडस-कैडिला (Zydus-Cadila) की स्वदेशी वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण पूरा हो चुका है और दो हफ्ते के भीतर कंपनी ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (Drug Controller General of India (DCGI) से इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांग सकती है। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका के बीच उनके लिए वैक्सीन की उपलब्ध होना राहत की बात है।
