इंडियन आईटी फर्म इंफोसिस (Infosys) ने हाल ही में डिजिटल रीस्किलिंग (digital reskilling) पहल का विस्तार करते हुए Infosys Springboard लॉन्च किया है। इसमें साल 2025 तक 1 करोड़ से अधिक लोगों प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।
इंडियन आईटी फर्म इंफोसिस (Infosys) ने हाल ही में डिजिटल रीस्किलिंग (digital reskilling) पहल का विस्तार करते हुए Infosys Springboard लॉन्च किया है। इसमें साल 2025 तक 1 करोड़ से अधिक लोगों प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।
आईटी कंपनी के मुताबिक, Infosys Springboard के तहत एक करिकुलम आधारित वर्चुअल ट्रेनिंग व्यवस्था होगी। जिसमें छात्रों को कॉरपोरेट लेवल की ट्रेनिंग हासिल करने का मौका मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक इसमें क्लास 6 से लेकर किसी भी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। यह प्रशिक्षण प्रोग्राम औपचारिक शिक्षा के साथ समांतर चलेगा। जिसमें हिस्सा लेने वाले छात्रों या लोगों को तमाम क्षेत्रों में रीस्किल किया जाएगा। यह प्रोग्राम इंफोसिस ने दुनिया के दिग्गज डिजिटल एजुकेटर कौरसेरा और लर्नशिप (Coursera and Learnship) के सहयोग से बनाया गया है और यह भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy 2020) के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।
जानिए यह कैसे करेगा काम
इसके तहत छात्रों को काम को करके सीखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही यहां इन्हें चीजें सीखने को मिलेगी। जिससे इनको जॉब ढूंढ़ना और करियर बनाना आसान हो जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर छात्रों को अपने क्षेत्र के महारथ हासिल लोगों से सीखने का मौका मिलेगा।
कंपनी के CFO नीलांजन रॉय (Nilanjan Roy) ने कहा कि कोरोना महाहमरी के दौरान डिजिटल को काफी बढ़ावा मिला है। इस दौरान सभी क्षेत्रों के लोगों डिजिटल पर फोकस किया है। हम कई दशक से अपना वर्क फोर्स बढ़ाने और डिजिटल क्षमता को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। इंफोसिस स्पिनबोर्ड (Infosys Springboard) एक ऐसा प्रोग्राम है जो डिजिटल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देगा और हमारे लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा। Infosys Springboard प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों जगह मौजूद है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।