Iran vs Israel News: सीरिया में 11 दिन पहले ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को अपने नागरिकों से ईरान या इजरायल की यात्रा नहीं करने की सलाह दी। विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी में ईरान और इजरायल में रहने वाले भारतीयों को सलाह दी है कि अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सतर्कता बरतें और अपनी गतिविधियां कम से कम रखें। ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।
