IRCTC Tour Package: सिर्फ 5,380 रुपये में घूमे उदयपुर, आईआरसीटीसी लेकर आया 2 रात और 3 दिन का खास पैकेज

उदयपुर परिवार के साथ घूमने के लिए सस्ता और बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपको राजस्थान के रंग और लोकल कलाएं देखने का मन है तो यहां आप जरूर घूमने जा सकते हैं

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 6:56 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC लेकर आया उदयपुर के लिए टूर पैकेज।

IRCTC Tour: आप अगर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार ऑफर है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) एक जबरदस्त मौका लेकर आया है। उदयपुर परिवार के साथ घूमने के लिए सस्ता और बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपको राजस्थान के रंग और लोकल कलाएं देखने का मन है तो यहां आप जरूर घूमने जा सकते हैं।

उदयपुर का टूर पैकेज

ये पैकेज 3 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें आपको स्टैंडर्ड, डीलक्स और लग्जरी केटेगरी सर्विस मिलेगी। पैकेज की शुरुआत 5,380 रुपये से होगी। बाकी जानकारी आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिल जाएगी।


पहले दिन

इस पैकेज की शुरुआत उदयपुर से होगी। यानी, आपको उदयपुर तक अपने आप ट्रेन या कार या फ्लाइट से अपने आप पहुंचना होगा। पहले दिन आपको रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, होटल जहां से आप चाहें वहां से आपको पिक किया जाएगा। इसके बाद आपको सिटी पैलेस, बोट राइडिंग आदि कराई जाएगी। इसके बाद आप होटल में ठहरेंगे।

दूसरे दिन

दूसरे दिन ब्रेकफास्‍ट के बाद एकलिंगजी, हल्दीघाटी और नाथद्वार ले जाया जाएगा। शाम को आप होटल में ठहरेंगे।

तीसरे दिन

तीसरे दिन आपको ब्रेकफास्‍ट के बाद कुंभलगढ़ किला घुमाया जाएगा। उसके बाद आप जिस भी तरीके से वापिस जाना होगा वहां यानी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड, होटल आदि छोड़ दिया जाएगा।

मिलेगी ये सर्विस

इस कॉस्ट में आपके होटल के ठहरने, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है।

Reliance Retail और Jio का कब आएगा IPO? मुकेश अंबानी ने कहा- 'अगले साल के भाषण में बताऊंगा'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।