Chandrayaan 3: ISRO इस साल अगस्त में लॉन्च करेगा चंद्रयान-3, कुल 19 मिशन की है तैयारी

ISRO इस साल अगस्त में चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करने के लिए तैयार है

अपडेटेड Feb 03, 2022 पर 8:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस साल अगस्त में लॉन्च होगा चंद्रयान-3 मिशन

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) इस साल अगस्त में चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह जानकारी साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी।

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा, "चंद्रयान -2 से मिली सीख और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग प्रगति पर है। कई संबंधित हार्डवेयर और उनके स्पेशल टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं। इसरो अगस्त 2022 में लॉन्च के लिए तैयार है।"

जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष विभाग ने इस साल 2022 में कुल 19 मिशन को लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसमें 8 लॉन्च व्हीकल मिशन, 7 अंतरिक्ष यान मिशन और 4 टेक्नोलॉजी प्रदर्शन वाले मिशन शामिल हैं।


बजट के बाद इन 10 शेयरों में दिख रहा है मौका, निवेश से हो सकती है अच्छी कमाई

बता दें कि चंद्रयान -2 अभियान के तहत भारत का पहले रोवर प्रज्ञान भेजा गया था लेकिन वह सफलता पूर्वक नहीं उतर सका, लेकिन उस बुरे सपने से उबरने के लिए इसरो चंद्रयान-3 की तैयारी कर रहा है।

चंद्रयान दो अभियान के तहत इसरो ने चंद्रमा के लिए एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर एक साथ भेजा था। इसमें ऑर्बिटर को सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में पहुंचाने के बाद विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर को लेकर चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ा लेकिन अंतिम क्षणों में लैंडर का कंट्रोलरूम से उसका संपर्क टूट गया। इस तरह एक बड़ी सफलता हासिल करने का मौका छूट गया, लेकिन चंद्रयान 2 अभियान नाकाम नहीं कहा जा सका।

चंद्रयान 2 के बाद अब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर भेजा जाएगा जिसमें केवल लैंडर और रोवर ही होंगे, कोई ऑर्बिटर नहीं होगा। ऑर्बिटर की भूमिका चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर ही निभाएगा। चंद्रयान 2 साल 2022 में प्रक्षेपित किया जाएगा जिसके प्रक्षेपण की तारीख कोविड-19 महामारी के फैलने से प्रभावित हुई थी। लेकिन अब यह अगले साल की पहली छहमाही में ही प्रेक्षेपित करने की योजना है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।