Jaipur CNG Truck Blast: जयपुर में LPG ट्रक और CNG टैंकर की भीषण टक्कर से ब्लास्ट, 5 की मौत, कई वाहनों में लगी आग

Jaipur Fire Incident: राजस्थान के जयपुर में भीषण हादसा हुआ। एक CNG से भरे ट्रक ने केमिकल से भरे टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में धमाका हो गया और आग भड़क गई। आस-पास की गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई, जिससे आग में जलकर 5 लोग मारे गए और 15 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 9:43 AM
Story continues below Advertisement
Jaipur Fire Incident: राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल पंप के पास LPG और CNG ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है। इसमें 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज (20 दिसंबर) की सुबह बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जयपुर के भांकरोटा इलाके में एक साथ दर्जनों गाड़ियों में आग लग गई। यहां एक CNG ट्रक और एक अन्य ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद बड़ा ब्लास्ट हुआ। आग ने आस-पास की गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिनमें कई यात्री सवार थे। इसे हादसे में 5 लोग जिंदा जलकर मर गए वहीं 12 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर सामने आई है। कई यात्री बस से उतरकर अपनी जान बचाई।

पुलिस और प्रशासन की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई। मौके पर 20 से ज्यादा दमकल वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस भीषण दुर्घटना के बाद सुरक्षा के लिए आस-पास का रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है। हादसे के बाद दर्जनों गाड़ियां मौजूद है, जो आग की चपेट में आकर खाक हो गई हैं।

30 वाहन जलकर खाक


बताया जा रहा है कि आग इतनी बुरी तरह फैली है कि गई गाड़ियां अभी भी चपेट में हैं। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम अभी तक इस पर काबू नहीं पा पाई है। घटनास्थल पर कोहरा होने की बात बताई जा रही है। यहां दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद अचानक एक के बाद एक कई गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में 30 वाहन जल गए हैं। इनमें 19 ट्रक और 2 यात्री बस शामिल हैं। इनके अलावा 2 गैस टैंकर, 3 कार, 2 पिकअप, 1 बाइक और टेम्पो शामिल है। जल चुके वाहनों को पुलिस रास्ते से हटाने में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

हादसे के बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा SMS अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों को देखने पहुंचे हैं। वे अधिकारियों के साथ वहां जायजा ले रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सीएम शर्मा के साथ डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह भी वहां पहुंचे हैं।

Delhi Weather and AQI Today: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ छाया कोहरा, हवा हुई जहरीली AQI 450 के पार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।