Get App

Jammu-Kashmir: कश्मीर में बिहार के रहने वाले प्रवासी मजदूर की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

पुलिस ने बताया कि मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा से उसके भाई के शव को घर ले जाने में मदद करने का आग्रह किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2022 पर 12:09 PM
Jammu-Kashmir: कश्मीर में बिहार के रहने वाले प्रवासी मजदूर की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या
मृतक प्रवासी मजदूर बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला था

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा (Bandipore in Jammu and Kashmir) जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मजबूर पर यह हमला बांदीपुर जिले के अजस इलाके में आधी रात के करीब हुआ। गोली लगने के बाद बिहार के मधेपुरा निवासी मोहम्मद अमरेज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मध्यरात्रि के दौरान, आतंकवादियों ने बांदीपोरा के सोदनारा संबल में बिहार के मधेपुरा में बेसाढ़ के निवासी प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज, पुत्र मोहम्मद जलील पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया।’’

ये भी पढ़ें- भारत होगा मौजूदा वित्त वर्ष में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था: सरकारी सूत्र

पुलिस ने बताया कि अमरेज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक मजदूर के भाई ने राज्य के अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से उसके भाई के शव को घर ले जाने में मदद करने का आग्रह किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें