आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद, सोपोर इलाके में दूसरे दिन भी एनकाउंटर जारी

Jammu and Kashmir News: एक अधिकारी ने कहा कि जब पूरा देश सो रहा था तक पूरी रात जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में सैनिकों ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की। रात भर चली मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
Jammu and Kashmir News: इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी गई है

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवादियों के साथ रातभर हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सोपोर पुलिस जिले के जालुरा गुज्जरपेटी में आतंकवादियों के एक ठिकाने के पास मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में जवान घायल हो गया। लेकिन मुठभेड़ स्थल से बाहर निकाले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा रविवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगा। इस दौरान हुई गोलीबारी के कारण सेना ने वहां घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने रात में जालुरा गुज्जरपेटी पर कड़ी निगरानी रखी। सोमवार सुबह इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी।

जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके के जंगलों में सोमवार को दूसरे दिन भी आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया और सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी रखी। अधिकारी ने बताया कि सोपोर पुलिस जिले के जालुरा गुज्जरपेटी इलाके में सुरक्षा बलों ने कड़ी घेराबंदी की है।


उन्होंने बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया गया। इस दौरान हुई गोलीबारी के कारण सेना ने वहां घेराबंदी की। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल एक जवान के अलावा इस अभियान में किसी और के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सोपोर पुलिस के साथ 22 राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 179वीं बटालियन पर आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों और पुलिस ने सोपोर के जालोरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया था।

कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सोपोर जिले के पास जालोरा गांव में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों और पुलिस के नेतृत्व में आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। जालोरा के इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद, घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें- Yogesh Mahajan Dies: अभिनेता और टीवी स्टार योगेश महाजन का कार्डियक अरेस्ट से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "सोपोर के जालोरा में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा शुरू की गई कार्रवाई के दौरान एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। इसी दौरान अंदर से गोलीबारी देखी गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई।"

भारतीय सेना की चिनार कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा, "19 जनवरी 25 को आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा गुज्जरपट्टी, सोपोर, बारामूला में एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।