Get App

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, सेना के जवान की भी मौत

Rajouri Encounter: अधिकारियों ने ये जानकारी दी। सेना के जवान की आज हुयी मृत्यु के बाद धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में हुई इस मुठभेड़ में जान गंवाने वाले सुरक्षा बल के जवानों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है, जिसमें दो कैप्टन भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि रात भर के विराम के बाद आज सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई, जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2023 पर 9:03 PM
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, सेना के जवान की भी मौत
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, सेना के जवान की भी मौत

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी (Rajouri) जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान में ट्रेनिंग लिए हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी (Terrorist) मारे गए। इसमें सुरक्षा बल के एक जवान को भी जान गंवानी पड़ी। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। सेना के जवान की आज हुयी मृत्यु के बाद धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में हुई इस मुठभेड़ में जान गंवाने वाले सुरक्षा बल के जवानों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है, जिसमें दो कैप्टन भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि रात भर के विराम के बाद आज सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई, जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकवाद निरोधक अभियान में एक सैनिक को भी जान गंवानी पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर दी गई और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकी घने जंगली इलाके की ओर न भाग सकें।

पाकिस्तान का नागरिक है और कुख्यात आतंकवादी: अधिकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें